डिग्री दिलाने के नाम पर युवक से ठगे रुपये
बीकानेर। बीपीएड की डिग्री दिलाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। युवक चूरू जिले के रतनगढ़ का रहने वाला है। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जयपुर रोड स्थित मरुधर नगर में रहने वाले पप्पूराम गोदारा ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि रतनगढ़ के कुसुमदेसर मोडा में रहने वाले संदीप पुत्र अमरचंद जाट ने उसे धोखा दिया। संदीप ने वादा किया था कि वह बीपीएड की एक डिग्री उसे दिलवा देगा।

बातों में आकर पप्पूराम ने एक लाख दस हजार रुपए संदीप को दे दिए। ये राशि संदीप के बैंक खाते में जमा करवाई गई। इसके बाद से डिग्री के लिए उसे कहते रहे लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना करता रहा। अब तक न तो डिग्री दिलाई है और न ही रुपए वापस लौटाये हैं। अब पप्पूराम ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दी है। मामले की जांच एएसआर जयसिंह को सौंपी गई है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि संदीप ने सिर्फ पप्पूराम से ही रुपए लिए हैं या फिर और कोई स्टूडेंट भी इस झांसे में आया है। फिलहाल इस मामले में जांच के बाद ही गिरफ्तारी हो सकती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन