अब खतरे से बाहर विधायक विश्वनाथ मेघवाल
खाजूवाला विधायक और पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को रविवार सुबह हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत परिजन पीबीएम अस्पताल में स्थित हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर लेकर गए। जहां उन्हें स्टंट लगाया गया है। विधायक डॉ. विश्वनाथ अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। अस्पताल में डॉ. मेघवाल से किसी को नहीं मिलने दिया गया, उनकी पत्नी डॉ. विमला मेघवाल ही समर्थकों से मिलती रही।
डॉ. मेघवाल की पत्नी विमला मेघवाल ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था और घबराहट और पसीना आने की शिकायत थी। उन्हें स्वास्थ्य गड़बड़ लगा तो परिजनों को सूचना दी। स्वयं उन्होंने ही अस्पताल चलने और इसीजी करने की सलाह दी। काडिर्योलोजिस्ट डॉ. पिंटू नाहटा को सूचना दी गई। मेघवाल के अस्पताल पहुंचते ही वहां इसीजी की गई।

जिसमें अंतर पाया गया। इस पर उन्हें तुरंत कैथ लेब में लिया गया। जहां डॉ. पिंटू नाहटा ने तुरंत एंजियोग्राफी की। इसमें करीब नब्बे फीसदी आर्टरी ब्लॉक पाई गई। स्थिति खतरनाक देखते हुए डॉ. विमला मेघवाल से चर्चा के बाद हाथों हाथ स्टंट लगाया गया। उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन हल्दीराम सेंटर पर रहने के बाद उन्हें जयपुर रेफर किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी व उनके कुछ परिजन ही मेघवाल से मिल सके हैं।
डॉ. विश्वनाथ के हार्ट अटैक की सूचना मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनको फोन किया। डॉ. मेघवाल की पत्नी विमला मेघवाल से मुख्यमंत्री ने कुशलक्षेम जानने के साथ ही अस्पताल प्रशासन को पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी डॉ. मेघवाल से बातचीत करके कुशलक्षेम पूछी। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. विमला मेघवाल से बातचीत की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन