फ्लाइट में बम, एयरपोर्ट पर मचा हडकंप
दिल्ली से टोरंटो जाने वाले विमान में बम है। यह कभी भी फट सकता है। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे को 4 जून को मिले इस मेल ने कनाडा तक हड़कंप मचा दिया। अब मामले की जब जांच हुई तो पुलिस ने भी अपना सिर पकड़ लिया। दरअसल इस धमकी भरे मेल को मेरठ के एक 13 साल के बच्चे ने भेजा था। पूछताछ में बताया कि न्यूज देखते हुए उसे शरारत सूझी थी। उसने टीवी पर देखा था कि मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की झूठी सूचना दी गई थी। इसने एक दो घंटे पहले ही ईमेल को बनाया था और फिर धमकी देने के बाद ईमेल को डिलीट भी कर दिया था।
दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि इस तरह से अफवाह न फैलाएं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली समेत कई राज्यों में एयरपोर्ट, स्कूल, अस्पताल आदि में बम होने का दावा करते झूठे ईमेल भेजे गए थे। पुलिस ने बताया कि 4 जून को रात 11:25 पर पीसीआर कॉल करके सूचना दी गई कि दिल्ली से टोरंटो के लिए उड़ान भरने जा रही फ्लाइट ( ्रष्ट043) में बम होने की धमकी दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट और ‘फुल इमर्जेंसीÓ की घोषणा की गई। विमान में जांच की गई। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला मिला।

एयर कनाडा एयरलाइंस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरू की। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह देखना चाहता था कि यदि वह सीक्रेट तरीके से ऐसी सूचना देगा तो क्या पुलिस उसे पकड़ सकती है। अपनी मां के फोन से वाई-फाई इस्तेमाल करते हुए उसने अपने फोन में एक फेक ईमेल आईडी बनाई। ईमेल भेजने के बाद उसने इसे डिलीट भी कर दिया। अगले दिन जब टीवी पर बम वाली खबर देखकर वह उत्साहित था। डर की वजह से उसने राज किसी को नहीं बताया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दोनों फोन जब्त कर लिए। बच्चे को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। जेजेबी के आदेश पर बच्चे को फिलहाल मां-बाप को सौंप दिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए