बंदूक की दुकान में विस्फोट, दो जनों की मौत
उदयपुर। उदयपुर शहर के सवीना स्थित सबसिटी सेंटर इलाके में मंगलवार को बंदूक की दूकान में जोरदार विस्फोट हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि दुकान की खिड़की और दरवाजों के परखच्चे उड़े गए। वहीं धमाके की आवाज से लोग सहम गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार सवीना सब्सिडी सेंटर इलाके में राजेन्द्र देवपुरा एंड कंपनी की बिल्डिंग में बन्दूक खरीदने-बेचने और बनाने का काम होता है। यहां दो लोग काम कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ।

धमाका इतना तेज था कि एक व्यक्ति का शव सीढिय़ों पर पड़ा मिला तो दूसरे का शव सड़क पर आ गया। खिड़की और दरवाजों के परखच्चे उड़े गए। धमाके की आवाज से लोग सहम गए। लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे। लोगों ने हिरणमगरी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव एमबी अस्पताल के मॉर्च्युरी रखवाया है। हांलाकि यह ब्लास्ट क्यों हुआ इसके पीछे अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन