प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए आईटी विभाग संयोजक अविनाश जोशी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न प्रदेशों में प्रवास पर रहे पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रवास पर रहने वाले पदाधिकारियों ने अपने अनुभवों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक राज्य में प्रवासी राजस्थानियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों में पार्टी के प्रति अपार उत्साह रहा। पंजाब, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और अन्य प्रदेशों में गए प्रवासी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल आदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन