गेम जोन में लगी आग, 12 बच्चों सहित 24 की मौत
राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम 5.30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। अभी प्रशासन यह नहीं बता पाया है कि आग लगने के वक्त गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे। आग पर 3 घंटे में काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा गेमजोन जलकर खाक हो गया। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन