रेत के बवंडर की चपेट में आई वेन, 2 की मौत
बीकानेर। सत्तासर के पास सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा छतरगढ़ क्षेत्र में राजासर भाटियान गांव के पास हुआ। रावला के चक 13 केडी के रहने वाले सुशील बिश्नोई अपने परिवार और पड़ोस की एक महिला के साथ सरदारशहर इच्छापूर्ण बालाजी दर्शन करने गए थे। लौटते समय राजासर भाटियान गांव के पास तेज हवाओं के बीच रेत के बवंडर की चपेट में उनकी वेन आ गई।

अनियंत्रित होकर वेन वहां लगे एक साइन बोर्ड से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें सुशील और उसकी पड़ोसी विमला को गंभीर घायल होने पर पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सुशील (41) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं विमला (67) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुशील की पत्नी शीला (37) और बेटी खुशी (12) घायल हो गए। पूनम पत्नी देवीलाल (19) भी वेन में सवार थी। वो भी घायल है। तीनों घायलों को लूणकरनसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन