डेयरियों पर कार्रवाई, बिना लेबल के घी के पीपे किये जब्त
बीकानेर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत मंगलवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स अग्रवंशी, मैसर्स मगनी राम भीखम चंद, मैसर्स डेयरी रामजी, मैसर्स मारवाड़ पनीर उद्योग और मैसर्स रामा मोदी पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मैसर्स मगनी राम भीखम चंद की फर्म पर बिना लेबल के 15 किलोग्राम वजनी घी के 20 पीपे रखे थे।

इनमें से नमूना लेने के पश्चात घी को सीज किया गया। इसके अलावा मावा मिठाई, पनीर, गुलाब जामुन, घी, दूध, दही आदि के कुल 12 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन