काल बने ट्रक ने तीन को कुचला
जोधपुर। हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने फेंसिंग का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक बोलेरो को भी टक्कर मारी। इसके बाद हाईवे की फेंसिंग से टकरा कर रुक गया। सूचना मिलने के बाद राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। सूचना के अनुसार जोधपुर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र के तिलवाडिय़ा फांटा के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के 2 मजदूर और 1 सुपरवाइजर फेंसिंग का काम कर रहे थे।

एक बेकाबू ट्रक ने रोड पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो के पास ही खड़े तीनों को कुचलता हुआ आगे किनारे लगी फेंसिंग से टकरा कर रुक गया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे को हॉस्पिटल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। तीनों जोधपुर रिंग रोड पर फेंसिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी के एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन