फिर बदल सकता है मौसम

प्रदेश में रात में चली हवा के कारण पारा सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। चिंता की बात ये है कि तीन दिन में 11 डिग्री तापमान कम होने से मौसमी रोग बढऩे की भी आशंका बनने लगी है। दरअसल शुक्रवार को तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और सोमवार को 4.5 डिग्री। यानी सिर्फ तीन दिन में ही 11 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। फरवरी के दूसरे सप्ताह में 10 डिग्री के करीब पारा होना चाहिए। शनिवार को सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा तापमान था और सोमवार को अचानक से सामान्य से 6 डिग्री कम हो गया।

तापमान में इतना फ्लक्चुएशन होने के कारण लोग सर्दी जुकाम के शिकार हो रहे हैं। हालांकि अब हवा का रुख फिर से पश्चिमी होने के कारण धीरे-धीरे तापमान वापस बढऩे के आसार हैं। 20 फरवरी तक अचानक से फिर बदलाव होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
6 दिनों में रात के तापमान में 13 डिग्री की उछाल होगी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले छह दिनों में रात के तापमान में 13 डिग्री की उछाल आएगी। यानी 19 फरवरी तक रात का पारा 17 डिग्री के करीब पहुंचेगा। दिन में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार हैं। यानी मौसम के बदलाव के लिहाज से ये सप्ताह खासा महत्व रखेगा।