बीकानेर की इन तीन होटलों से लिए सब्जी की ग्रेवी और दही के नमूने
बीकानेर। शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान के निर्देशानुसार बीकानेर जिले में होटल एवं रेस्टोरेंट के निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को होटल राजविलास, होटल गंगा महल तथा होटल कॉन्टिनेंटल ब्लू पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मुख्यत: काम में लिए जाने वाले दही एवं सब्जी की ग्रेवी के कुल 6 नमूने लिए गए एवं साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश भी प्रदान किए गए। नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा, जांच रिपोर्ट में मिलावट आने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा आधिकारी भानू प्रताप सिंह, सरवन कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन