झमाझम बरसे मेघ : बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, गिरे ओले
बीकानेर। चार दिन पहले आसमाँ से आग बरस रही थी और बीते दो दिन राहत बरस रही है। मई की शुरुआत से लेकर लगभग 10 दिन तक तेज धूप व बढ़े पारे ने गर्मी से झुलसा दिया था और अब दो दिनों से आंधी-बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि दो दिनों की इस तेज आंधी-बारिश से बिजली फॉल्ट के कई मामले आए जिनसे काफी देर तक बिजली बाधित रही। सोमवार को दोपहर लगभग ढाई बजे के बाद आंधी और उसके बाद काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और शुरुआती बौछारों के साथ ही कई स्थानों पर ओले बरसने की भी सूचना मिली है। बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट आ गई।

सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे शुरु हुई बारिश लगभग एक घंटे तक बरसी और शहर को तरबतर कर दिया। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट में दोपहर बाद आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई थी, जबकि झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तापमान बढ़ सकता है। सोमवार को बीकानेर में दिन में 42 डिग्री तापमान था और बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट हुई। बीकानेर में 13.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन