27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
बीकानेर। चार दिन पहले तक देश में सबसे गर्म शहरों वाले प्रदेश राजस्थान में अब मौसम सुहाना हो गया है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र और पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार की दोपहर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ था। हालांकि रविवार को मौसम में कुछ शांति रही। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। आंधी और बारिश के कारण न केवल तापमान गिरा बल्कि कई शहरों में तापमान सामान्य से भी नीचे दर्ज किया गया। इससे प्रदेश को झुलसती हवाओं से बड़ी राहत मिली है।

27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार और कल सोमवार तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर शामिल है। इन जिलों के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन