बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। एक कार से 10 करोड़ रुपए की 2 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। इस दौरान कार में 3 लोग सवार थे, जिनमे एक नाबालिग शामिल है। नाबालिग को डिटेन किया गया और 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। यह हेरोइन भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार बैठे पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी। दरअसल यहां गजसिंहपुर इलाके की 74 आरबी नहर की पुलिया पर पुलिस ने सोमवार देर रात कार में 2 किलो हेरोइन पकड़ी।

इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस को इस इलाके में बड़ी मात्रा में हेरोइन आने की सूचना मिली थी। पकड़े गई दोनों तस्कर पंजाब के तरन तारन जिले के काजीकोट इलाके के रहने वाले हैं। इनमे मनजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह 20 साल का है और निर्मल सिंह पुत्र बंता सिंह 36 साल का है। इन दोनों तस्करों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने यह हेरोइन भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार बैठे पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए