मौसम अर्लट : दो दिन और बढ़ेगी गर्मी, देखें 32 शहरों का तापमान
बीकानेर। विगत एक सप्ताह से गर्मी अपना प्रचण्ड रूप दिखा रही है और पिछले तीन दिनों में पारा 40 पार रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बीकानेर में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए और दोपहर में चौक चौराहे सूने नजर आए। वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में आगामी दो-तीन दिन अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यत: शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में 2-3 सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानि पारा 44-45 डिग्री तक जाने की संभावना है।

इस दौरान हीटवेव/लू चलने की संभावना है। 10-11 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 मई से ही उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11-१२ मई से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन