युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को भी एक युवक की इन्हीं पटरियों की चपेट में आने से मौत हो गई। लगातार दो दिन से हो रही मौत से कस्बे में हर कोई सन्न है। दोनों युवकों की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच है।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ही आडसर बास के युवक की जान गई है। पुलिस के अनुसार आडसर बास में रहने वाले 26 वर्षीय युवक गोपाल प्रजापत पुत्र जीवणराम प्रजापत ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक दो भाइयों में बड़ा भाई था और आज सुबह घर से निकला था। युवक गांव सालासर के ताल तक जाकर ट्रेन के सामने आया। उसकी दर्दनाक मौत से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के मामा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि युवक मानसिक तनाव में था और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। शव को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई हेतराम मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन