शिक्षामंत्री का बड़ा आदेश : स्कूलों में मोबाइल किया बैन
जयपुर। राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर के बयान से सरकारी शिक्षकों में हलचल बनी हुई है। दिलावर ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है। जिसमें सरकारी स्कूलों में शिक्षकों पर स्कूल समय में मोबाइल फोन चलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर जमीनी स्तर पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में शिक्षामंत्री मदन दिलावर के बयान से सरकारी शिक्षकों को बड़ा झटका लगने वाला है।

दिलावर का कहना है कि सरकारी स्कूलों में टीचर्स का मोबाइल फोन लाना बैन होगा। मोबाइल फोन एक प्रकार की बीमारी है। स्कूल में शिक्षक शेयर मार्केट देखने में व्यस्त रहते है। स्कूलों में मोबाइल फोन को पूरी तरह बैन किया जाएगा। मोबाइल से छात्रों को पढ़ाई में नुकसान होता है। उन्होंने आगे कहा कि अब शिक्षकों को स्कूल में मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। अगर गलती से मोबाइल फोन लेकर आते है तो वह प्रिसिंपल को जमा करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल टाइम में पूजा करने या नमाज पढने पर भी कार्रवाई होगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए