पटाखों की आवाज निकालने वाली 12 बुलेट जब्त
बीकानेर। बुलेट चलाने की शौकीन वे युवा जो अपनी बुलेट के साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालते हैं। उनके लिए सावधान होने की जरूरत है पुलिस ने अब ऐसे बुलेट चालकों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने आवाज करने वाली बुलेट चालकों पर कार्रवाई की है और एक दर्जन बुलेट जब्त की है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से चलाई जा रही विशेष अभियान में एमवी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। पूगल रोड रामपुरा बस्ती सहित बीकानेर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश देकर पटाखे की आवाज करने वाली बुलेट चालकों की बुलेट जप्त की है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राधेश्याम,राजेंद्र कुमार रेनू बाला,हेड कांस्टेबल सवाई सिंह, हीरा सिंह,नरेश सिंह, कांस्टेबल संजय, भूरसिंह, हेमसिंह, छगनलाल, मनोज आदि शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन