इतना खतरनाक साबित हुआ इयरफोन, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। युवक ने एक प्राइवेट कोचिंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। उसकी शिनाख्त मनोज जाखड़ निवासी तेजरासर के रूप में हुई हे। बताया जा रहा है कि युवक के कानों में इयर फोन लगे हुए थे। संभवत : उसे पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वो ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों के गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचना दी गई। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। नापासर पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन