गंगाशहर पुलिस ने किया 17 लाख की चोरी का पर्दाफाश
गंगाशहर थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया कि विगत 23 अप्रेल की मध्य रात्रि को गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई थी जिसका पर्दाफाश करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया कि हरिराम जी मंदिर क्षेत्र में एक मकान से चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। घर से सोने चांदी के आभुषण व नगदी चोरी कर आरोपी बीकानेर से फरार चल रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीम गठित कर अभियुक्त श्यामसुन्दर पुत्र श्रवण कुमार निवासी भाटों का बास व कैलाश उर्फ केलिया पुत्र श्रवण कुमार निवासी भाटों का बास बीकानेर को गिरफ्तार कर आरोपी से गहनता से अनुसंधान कर माल बरामद किया गया।

आरोपी चोरी व नशा करने के आदी हैं तथा पूछताछ पर बीकानेर के अलग अलग जगहों पर काफी चोरी खुलने की आशंका है। थानाधिकारी समरवीर सिंह के नेतृत्व में नगेन्द्र सिंह उनि, श्रवण सिंह एचसी, हेतराम एचसी, रघुवीर दान कानि, मुखराम कानि, महेन्द्र कानि, चन्द्रभान कानि, सीताराम कानि, सुरेन्द्र कानि द्वारा कार्यवाही की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन