ढोला मारू के सामने 16 स्ट्रीट फूड वेंडर्स से लिए 29 नमूने
बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा गुरुवार को ढोला मारू के सामने स्थित 16 स्ट्रीट फूड वेंडर्स के यहां निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर दो नमूने लिए गए तथा साफ-सफाई रखने एवं डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।सभी स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य कलर काम में नहीं लेने के लिए निर्देशित किया गया।

खाद्य सुरक्षा मुख्यालय आयुक्तालय द्वारा गर्मी के सीजन में आइसक्रीम एवं शरबत के नमूने लेने का विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दो दिन में मैसर्स सांखला आइसक्रीम, मनोज आइसक्रीम, जोशी आइसक्रीम, राजेश कुल्फी भंडार, व्यास आइसक्रीम से 29 नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन