गश्त कर रहे जेलर पर तीन बंदियों ने किया हमला
बीकानेर जेल में तीन बंदियों ने मिलकर एक जेलर पर हमला कर दिया। जेलर को धक्का देकर जमीन पर गिराया और चांटा जड़ दिया। अन्य बंदियों और जेल प्रहरियों ने बीच-बचाव कर हमला करने वाले बंदियों को हटाया। बीछवाल थाने से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कारागृह बीकानेर के जेलर सूरजनारायण सोनी शाम को गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान विचाराधीन बंदी मोहम्मद समीर, अफरीद गोली खान व साले मोहम्मद ने जेलर सूरजनारायण सोनी पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि दो जनों ने हमला किया जबकि तीसरा बंदी वहां खड़ा रहा। अचानक हुए हमले के बाद आस-पास काम में लगे दूसरे बंदियों और जेल प्रहरियों ने पहुंचकर जेलर और बंदियों को अलग किया। तीनों विचारधीन बंदी है और किसी मामले को लेकर जेलर से नाराज बताए जा रहे हैं। मामले की जांच एएसआई जगदीश कुमार को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन