पुलिस ने चौबीस घंटे में किया चोर का पर्दाफाश
बीकानेर। रानी बाजार में स्थित पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास चोरी का पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि चोरी के मामले में बिहार निवासी मनोज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है, जो गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में किराए के घर में रहता है। पुलिस से पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसने ही चोरी की थी। जिस संदूक में सोने-चांदी के जेवरात थे, वो लेकर शिव वैली क्षेत्र में गया।

वहां एक होटल के पीछे जाकर उसने संदूक को खोला। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर निकाले और संदूक वहीं पर फैंक दी। साइकिल पर संदूक ले जाते हुए वो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। ऐसे में पुलिस ने उसे आसानी से पकड़ लिया। चोरी सुबह तीन से चार बजे के बीच में हुई थी, ये जानकारी भी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिल गई थी। परिवादी शिव गहलोत की एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। जिस एक संदुक को चोर ले गए थे, उसमें रखडी, कान के लौंग एवं सोने की अंगूठी, चांदी की पायल व चांदी के कडे थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन