ट्रक के केबिन में मिला 15 लाख का अवैध अफीम डोडा पोस्त, एक गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 15 लाख की अवैध अफीम और डोडा पोस्त जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। नापासर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतमाला हाईवे पर नौरंगदेसर के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक ट्रेलर को रोककर तलाशी लेने का प्रयास किया तो ट्रक ड्राइवर ने ट्रक छोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। ट्रक के केबिन की तलाशी लेने पर ट्रक में 2 किलो अफीम वी 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ ।पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कूदसू निवासी महेन्द्र पुत्र रामस्वरूप विश्नोई बताया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन