मेडिकल शॉप में हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में चोर ने दवा की दुकान से 35 हजार रुपए निकाल लिए। मुक्ता प्रसाद नगर में स्थित रक्षिता मेडिकल स्टोर में एक युवक सुबह दस बजे दवा खरीदने के बहाने आया था। इस शख्स ने दुकान की रेकी की और पता लगाया कि रुपए कहां रखे रहते हैं। दुकानदार जगवीर शर्मा ने नामजद एफआईआर कराते हुए आरोप लगाया है कि अजय माली नामक युवक सुबह दुकान पर दवा खरीदने आया और दोपहर में फिर आया।
शर्मा ने बताया जब उसे लगा कि दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है तो पहले कैमरे को ऊपर कर दिया ताकि चोरी करते हुए कैमरे में नहीं आए। लेकिन कैमरे के साथ छेडछाड़ करते वो कैमरे में आ गया। आरोप है कि उसने दुकान से 35 हजार रुपए निकाल लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी घटना कैद हो गई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं, जिसके आधार पर मुक्ता प्रसाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन