ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत
बीकानेर। लूणकरनसर के हरियासर गांव के चक 251 आरडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई व दो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब पौने छह बजे ट्रैक्टर ट्राली एक ईट भट्टे पर मिट्टी डाल कर वापस अपने खेत जा रहे थे।

इस दौरान जब ट्रैक्टर ट्राली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक 251 के पास पहुंची तो किसी जानवर के अचानक सामने आ जाने से ट्रेक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिसके कारण देवीलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वो गंभीर रूप से घायल हो गया। टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं की सहायता से उन्हें टोल एम्बुलेंस से इलाज के लिए लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय देवीलाल पुत्र लालचंद निवासी 8 बीएचडी को मृत घोषित कर दिया। जबकि वेदप्रकाश व रामनिवास को मामूली चोट आई । शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन