मौसम अलर्ट : शुक्रवार को आंधी बारिश की संभावना
जयपुर। राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि शुक्रवार 26 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के कई जिलों में आंधी बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अपडेट के अनुसार बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कई जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन संग कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन पांच संभाग में स्थित कई लोकसभा सीट पर वोटिंग है।

27 अप्रेल को अधिकांश भागों में रहेगा मौसम शुष्क
मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार 26-27 अप्रेल केा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने व तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वैसे 27 अप्रेल से राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन