अफीम तस्करों को बचाने वाले एसआई को किया बर्खास्त
बीकानेर। बीकानेर में पकड़े गए अफीम तस्करों का बचाने का प्रयास कर रहे पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने इसके आदेश जारी किये हैं। दरअसल पिछले महीने बीकानेर के पांचू पुलिस थानाधिकारी रामकेश मीणा ने नाकाबंदी कर एक गाड़ी को रोका था जिसमें अफीम के साथ दो व्यक्ति पकड़े गए। इस मामले की जानकारी लेकर प्राबेशनर एसआई रमेश कुमार पुत्र चैनाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचा और दोनों व्यक्तियों को छुड़ाने की कोशिश की।

अपने पद का प्रभाव बताकर धमकाया। बाद में पता चला कि एसआई की इस मामले में संलिप्तता है। इस पर नोखा सीओ ने मुकदमा दर्ज कर एसआई रमेश कुमार को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इसी मामले में बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ने कठोर कार्रवाई करते हुए सीसीए नियमों के तहत एसआई को सेवा से बर्खास्त किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन