घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी हाथ जोड़ मांग रहे वोट
बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रचार थम चुका है। ऐसे में प्रत्याशियों ने आज घर-घर पहुंचकर अपने पक्ष में वोट मांगने की अपील शुरू कर दी। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस उम्मीदवार गोविन्दराम मेघवाल ने गुरुवार सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।
मतदान के दिन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए घर-घर वोटिंग के लिए निकल पड़े हैं। इससे पहले बुधवार को अर्जुनराम मेघवाल ने रोड शो के साथ अपना प्रचार बंद किया। वहीं कांग्रेस के गोविन्दराम ने नोखा में रोड शो निकाला। बीकानेर में वैसे तो नौ उम्मीदवार मैदान में है लेकिन फिलहाल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।

कल सुबह सात बजे से मतदान- बीकानेर लोकसभा की आठ विधानसभा सीटों के सभी मतदान केंद्रों पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इसके लिए मतदाताओं के घर तक मतदान स्लिप पहुंचाने का काम गुरुवार को भी जारी रहा। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों के घर ये पर्ची नहीं पहुंची है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन