वोटिंग के दिन काम आ सकता है यह क्यूआर कोड… पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर। मतदान के दिन मतदाता अपने घर बैठे मतदान केंद्रों की स्थिति और भीड़ की जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए क्यूआर कोड अथवा लिंक पर क्लिक करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि मतदाताओं को लंबे समय तक लाइन में इंतजार ना करना पड़े और अपने घर बैठे ही लाइन में लगे लोगों की संख्या के बारे में जानकारी मिल सके, इसके लिए बीकानेर एज मोबाइल ऐप इजाद किया गया है।

बीकानेर एज ऐप को मतदान दिवस पर बीएलओ द्वारा नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। आम मतदाता यह मोबाइल ऐप डाउनलोड किए बिना https://bikaneredge.in/check-booth-status.php लिंक पर क्लिक कर उक्त जानकारी हासिल कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता चाहें तो गूगल प्ले स्टोर से बीकानेर ऐज मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा से मतदाताओं को कतार में खड़े होने से मुक्ति मिलेगी और वे अपनी इच्छा के अनुसार मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर सकेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन