प्रशासन ने निकाला फ्लेगमार्च, रांका ट्रस्ट ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
बीकानेर। लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार शाम फ्लेगमार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारी, बीएसएफ, हिमाचल पुलिस, राजस्थान पुलिस, आरएसी के जवान शामिल हुए। उक्त फ्लेगमार्च का रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी महावीर रांका द्वारा स्वागत किया गया। महावीर रांका ने कहा कि मतदान के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार किया गया है। जिसमें मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके। इस दौरान ओम राजपुरोहित, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, राजेन्द्र सिंह चौहान, तेजाराम राव, नरेन्द्र चंचल, शेरसिंह, दीपक, प्रणव भोजक, सुरेन्द्र सिंह ने फ्लैग मार्च पर पुष्पवर्षा की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन