बिना अनुमति अवकाश पर मिले कार्मिक, तो होगी सख्त कारवाई
बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने सोमवार को विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनाव की समस्त तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के तहत फर्स्ट टाइम वोटर्स, महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए और ऐसे क्षेत्रों में जहां मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव में कम रहा वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए माइक्रोमैनेजमेंट प्लान बनाकर कार्य करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने कहा कि बिना अनुमति कोई भी कार्मिक अवकाश पर नहीं रहें, यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में बूथों पर पोलिंग पार्टी के लिए समस्त सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने रिजर्व वाहन चिन्हित स्थानों पर खड़े करवाने, बूथ की साफ सफाई, बैठने, छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र में वेबकास्टिंग के लिए चिन्हित किए गए बूथ का भी भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) उम्मेद सिंह रतनू सहित अन्य संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन