9 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 9 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि काकड़ा स्थित गोदारा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नोखा स्थित बाबा रामदेव मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, गिरीराजसर स्थित दुर्गा मेडिकल स्टोर, रणजीतपुरा स्थित चौधरी मेडिकल, बेनीसर स्थित हर्षप्रभा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नोखा स्थित हैल्थ केयर मेडिकल स्टोर एवं बी एल फार्मा, इंदपालसर सांखला स्थित बाबा रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए तथा झाड़ेली स्थित अमृत मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन