रोहित गोदारा के नाम से मांगा हफ्ता, घर में घुसकर किया हमला
बीकानेर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर आम लोगों को धमकाने और फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीकानेर के रामपुरा बस्ती में रहने वाले युवक के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फिरौती नहीं देने पर परिजनों को मारने की धमकी दी है। रामपुरा बस्ती में गली नंबर दो में रहने वाले विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया है कि चार पांच दिन पहले वो लालगढ़ फाटक के पास से जा रहा था, तभी रामपुरा बस्ती में रहने वाले हरीश पूनिया ने खुद को रोहित गोदारा का आदमी बताते हुए हफ्ता देने की डिमांड रखी।
रुपए देने से मना करने पर गाली गलौज की। बाद में विक्रम सिंह के घर पर हमला हुआ। लोहे की रोड से उसके घर के दरवाजे पर हमले किए गए। घर के आगे खड़ी बाइक को तोड़ दिया गया। इस वक्त घर में पत्नी और बेटी अकेले थे तो उनको गंदी गालियां दी गई। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम को शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश उपनिरक्षक राधेश्याम को दिए गए है अब पुलिस आरोपी युवक हरीश पूनिया की तलाश कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन