फिर बढ़ सकती है ठंड , पढ़ें पूरी खबर
उत्तर भारत के कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख एरिया में हुई भारी बर्फबारी के कारण एक बार फिर मैदानी राज्यों में सर्दी बढऩे लगी है। पहाड़ों से चलने वाली उत्तरी हवाओं के असर के कारण शनिवार को मैदानी राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान गिरा है, जिससे यहां रात में ठंड का असर बढ़ा है। राजस्थान में बीकानेर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं समेत कई शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 3-4 दिन इन सर्द हवाओं का असर रहेगा। 16 फरवरी के बाद से एक बार फिर तापमान बढऩे लगेंगे।

राजस्थान में अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक तरफ उत्तरी राजस्थान में जहां रात और दिन के टेम्प्रेचर कल मामूली गिरे है वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दिन में गर्मी थोड़ी बढ़ी है। कोटा में कल दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.8 पर दर्ज हुआ, जो राजस्थान में कल सबसे ज्यादा तापमान रहा। इसी तरह उदयपुर में 31.6, डूंगरपुर में 32 और बारां में 31.9 व बीकानेर में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
16 फरवरी से बढऩे लगेगा टेम्परेचर
बर्फबारी के बाद शुरू हुई ठंडी उत्तरी हवाओं का असर राजस्थान में 15 फरवरी तक रहेगा। 16 फरवरी से राज्य में तापमान फिर से बढऩे लगेगा। संभावना है कि इस बार टेम्परेचर बाड़मेर, जोधपुर समेत कई जगहों पर 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए