कल आएंगे यूपी के डिप्टी सीएम
बीकानेर महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। संस्था के अध्यक्ष गोपाल गहलोत ने बताया भारत के अग्रणी समाज सुधारकों, शिक्षकों और विचारकों में से एक, महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती इस बार महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान द्वारा 11 अप्रैल सांय 6 बजे माणक गेस्ट हाऊस नोखा रोड में मनाई जाएगी अलग अलग कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी दी गई
गहलोत ने कहा इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा, अविनाश गहलोत, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेच्ची विशिष्ठ अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व आईएएस ओपी सैनी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक बाबूलाल गहलोत सरक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन