चार क्रिकेट बुकी गिरफ्तार
बीकानेर। जयपुर में पुलिस ने गणेश विहार स्थित किसी रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 402 पर छापा मारकर बहुत बड़े चार क्रिकेट बुकियों को हिरासत में लेकर करोड़ो के क्रिकेट सट्टा का हिसाब पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। जयपुर साउथ डीसीपी दिगत आनंद ने इस संबंध में जानकारी देते हुवे बताया कि 7 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएल के मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपीटल के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर उपरोक्त जगह पर कुछ बड़े सटोरिए सट्टेबाजी कर रहे हैं, इस पर पुलिस ने गोपनीय रुप से जानकारी जुटाकर 8 अप्रैल को देर रात छापा मारकर चार बड़े सटोरियों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गये चारों बुकी मनमोहन जैन, कन्हैयालाल जोशी उर्फ काना, रजनीश पंवार व जगदीश चौहान बीकानेर स्थित गंगाशहर के निवासी हैं और लंबे समय से क्रिकेट सट्टा का काम करते हैं। इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन व लेपटॉप के अलावा काम में आने वाले साजों समान किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इनके पास से बरामद लेपटॉप व कागजों की जांच के आधार पर करोड़ों रुपए के क्रिकेट सट्टा होने का खुलासा होने की संभावना है, इन बुकियों के तार भारत सहित विदेशों से भी हो सकते हैं, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन