चहुंओर लहरा रही धर्म ध्वजा, उत्साह के साथ निकलेगी धर्मयात्रा मां भारती की होगी आरती
बीकानेर। नव संवत्सर यानि चैत्र प्रतिपदा को उत्साह के साथ हिन्दू जागरण मंच की ओर से धर्मयात्रा निकाली जाएगी। एमएम ग्राउंड से शुरू होकर धर्मयात्रा जूनागढ़ के सामने सम्पन्न होगी। जूनागढ़ के सामने मां भारती की आरती होगी। धर्मयात्रा का आयोजन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। आयोजन को लेकर हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त कार्यकारिण सदस्य शैलेष गुप्ता ने मीडिया को बताया कि विश्व शांति की कामना लेकर मंच की ओर से धर्मयात्रा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। चैत्र प्रतिपदा यानि मंगलवार को अपरान्ह तीन बजे धर्मयात्रा एमएम ग्राउंड से शुरू होकर नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़, सदाफते, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड, कोटगेट, महात्मा गांधी रोड होते हुए जूनागढ़ के सामने पहुंचेगी। यहां मंच पर मौजूद साधु-संत मां भारती की आरती करेंगे।
आयोजन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। धर्मयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच की ओर से बीकानेर नगर के मौहल्लों, नुक्कड़, चौराहों पर निमन्त्रण सभाओं का आयोजन कर वर्ष प्रतिपदा को उत्साह व उल्लास से मनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मंच के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र किराडू, मुकेश भादाणी, महानगर संयोजक कैलाश भार्गव सहित मंच के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन