रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से जयपुर स्टेट हेंगर पर मिले जोशी
भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने रविवार को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। जयपुर स्थित स्टेट हेंगर पर मुलाकात के दौरान जोशी ने श्री सिंह का राजस्थान की भूमि पर पधारने पर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास प्रगाढ़ हुआ है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को आमजन का आशीर्वाद मिलेगा। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने श्री राजनाथ सिंह को राजस्थान भाजपा के आईटी विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि आईटी विभाग का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन