कलक्टर ने यूआईटी का किया औचक निरीक्षण, बिखरी फाइलें और अव्यवस्था देख जताई नाराजगी
बीकानेर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने बुधवार को नगर विकास न्यास परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास की विभिन्न शाखाओं को देखा और सफाई की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने को गंभीरता से लिया। जिला कलक्टर ने कहा कि पूरा परिसर साफ-सुथरा रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इसकी मॉनिटरिंग के लिए कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्ष में फाइलें तरतीब तरीके से रखी जाएं। कक्षों के आगे शाखाओं के नाम एवं किए जाने वाले कार्य की जानकारी अंकित की जाए।
उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति जानी और अनुपस्थिति कार्मिकों के रजिस्टर मंगवाए। जिला कलक्टर ने विभिन्न कक्षों में पड़े रिकॉर्ड का अवलोकन किया और कहा कि अनुपयोगी चीजों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। कार्मिकों को समय पर आने और सभी फाइलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यालय परिसर में डस्ट बीन हों तथा इनका उपयोग किया जाए। कार्यालय परिसर की दीवारें भी साफ-सुथरी रहें। इस दौरान न्यास सचिव मुकेश बारहठ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन