कार से 18 लाख 44 हजार रुपए बरामद
बीकानेर। लोकसभा चुनाव के चलते नगदी और जेवरात लेकर घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। बुधवार सुबह सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से 18 लाख 44 हजार रुपए बरामद किए हैं। ये व्यक्ति कार में रुपए लेकर जा रहा था। रुपए किसके हैं? इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। फिलहाल रुपए जब्त कर लिए गए हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने भुट्टों के चौराहे के पास बुधवार सुबह वाहनों की चैकिंग की।
इस दौरान कार में सवार एक व्यक्ति से 18 लाख 44 हजार रुपए बरामद किए हैं। एसएचओ बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि कार में सवार बज्जू तेजपुरा गांव के निवासी मनोहरलाल जाट ये रुपए बरामद हुए थे। मनोहर लाल संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने राशि संदिग्ध मानकर जब्त कर ली है। अब लोकसभा चुनाव के लिए बनी कमेटी और आयकर विभाग के अधिकारी ही इस मामले की छानबीन करेंगे। जांच में रुपए अधिकृत तौर पर सही पाए गए तो वापस मिल जाएंगे। जब्त रुपयों को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश है कि तय समय में इन मामलों का निपटारा किया जाए ताकि संबंधित शख्स सही होने पर परेशान नहीं हो।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन