खेजड़ी कटाई के मुद्दे पर बीकानेर कलक्टर के व्यवहार की निंदा, सीएस से की शिकायत
बीकानेर। अखिल भारतीय विश्नोई महासभा और जीव रक्षा संस्था की ओर से मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को बीकानेर जिला कलक्टर की शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि खेजड़ी की कटाई को रोकने की मांग को लेकर शिष्ट मंडल जिला कलक्टर को ज्ञापन देने गया तो जिला कलक्टर ने कहा खेजड़ी तो कटेगी।
पर्यावरण का विश्नोई समाज ने ही ठेका ले रखा है क्या? जब बताया गया कि खेजड़ी के मुद्दे पर अमृता देवी के साथ 365 लोग शहीद हो गए तो कलक्टर ने कहा, हो गए होंगे। कलक्टर के इस व्यवहार से पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं की भावनाएं आहत हुई है। इस कलक्टर के इस व्यवहार से लोगों में आक्रोश है। बीकानेर जिला कलक्टर को यहां से हटाया जाए। खेजड़ी की कटाई रोकी जाए। इस आशय की प्रति संभागीय आयुक्त को भी अग्रिम कार्रवाई के लिए दी गई।
मिलन गहलोत के नेतृत्व में गए शिष्ट मंडल में मोखराम धारणिया, राजाराम भांभू बिश्नोई महासभा के युवा अध्यक्ष सुखराम सिगड राष्ट्रीय किसान संघ प्रदेश प्रवक्ता हेतराम दिलोइया, खेजड़ी एक्सप्रेस के भगवानराम प्रजापति, समाजसेवी मुरली प्रजापत, सुनील खीचड़, रामचंद्र धनिया आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन