अर्जुनराम मेघवाल का जनसम्पर्क लगातार जारी, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में परचम फहराया
बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का खाजूवाला क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 2 केडब्लूएम कालूवाला, 20 बीडी, 14 बीडी, 5, 8 और 17, 25 केवाईडी क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर मेघवाल ने गांवों में जनसंपर्क कर कमल के फूल के निशान पर बटन दबाने की अपील करते हुए केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में अपनेे मत की आहुति देने की बात कही। इस मौके पर उन्होनें कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दस सालों में देश ने हर क्षेत्र में विश्व में अपना परचम फहराया है।
जो वादे आमजन से केन्द्र सरकार ने किये उसे पूरा किया है। बात चाहे धारा 370 की हो या राम मंदिर निर्माण की। चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर पीओके को भारत का हिस्सा बनाने की। भाजपा की मजबूत सरकार ने अटल इरादे रखते हुए निर्णायक निर्णय लेकर गौरव बढाया है। मेघवाल ने कहा कि अगर देश का विकास इसी तरह चाहते है तो चौथी बार केन्द्र में मोदी की सरकार रिपीट करनी होगी।

खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने निर्वाचन प्रेषित पत्र में ही संवैधानिक संस्थाओं को भ्रमित करता है। वो क्या संसदीय क्षेत्र की जनता भला करेगा। जनसंपर्क के दौरान भंवरलाल पंडित, मदनलाल, रमेश कुमार, देवीसिंह शेखावत, सवाईसिंह, राजेन्द्र हंस, मनमोहन सिंह, महेश मूंड, शंकरलाल पारीक, धर्मपाल, गुमानसिंह, पप्पू सिंह, वेदप्रकाश, थान सिंह भाटी, धर्मपाल नायक, दीनदयाल, राजेन्द्र बेनीवाल, महेन्द्र, राजाराम, आदराम, ताराचंद, कालूराम, गंगाराम, जसपाल, बद्री सिंह, बद्री प्रसाद, महचावराम, मोतीसिंह ने मेघवाल का स्वागत किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन