चुनावी व्यस्तता के बीच पुलिसकर्मियों ने खेली होली
बीकानेर। दो दिनों तक त्योहार की मुस्तैदी और लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ होली मनाई। पुलिसलाइन सहित जिले के थानों की फिजा में गुलाल घुलता नजर आया। आइजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य सभी पुलिस अधिकारियों ने अपने सभी मातहतों को शुभकामनाएं दी। जिले के थानों में आज सुबह से माहौल कुछ बदला सा नजर आया।
सुबह से ही पुलिसकर्मी अपने परिवारजनों के साथ होली मनाते दिखाई दिए। जैसा कि रिवाज है कि होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी अपने परिजनों के साथ होली का पर्व मनाते हैं, उसी रिवाज के चलते आज जिले भर के पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। हालांकि लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस की व्यस्तता भी रही लेकिन अपनी ड्यूटी पूरी कर पुलिसकर्मियों ने अपनी संस्कृति का भी बखूबी निर्वाह किया। पुलिसलाइन में एकत्र हुए जवानों ने संगीत की मधुर ध्वनियों पर डांस किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी कार्यक्रम में पहुंंची और सभी पुलिसकर्मियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी।गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज व थानाधिकारी समरवीर सिंह ने गंगाशहर थाना पुलिस में होली खेली तथा साथियों को शुभकामनाएं दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन