बुधवार को अर्जुनराम मेघवाल भरेंगे नामांकन जनसभा में सीएम भजनलाल शर्मा होंगे शामिल
बीकानेर। लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के नामांकन से पूर्व आज भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, मंडल मोर्चा अध्यक्षों की बैठक रखी गई। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के नामांकन कार्यक्रम व जनसभा को लेकर चर्चा की गई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि अर्जुनराम मेघवाल 27 मार्च को भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन सभा सुबह 14 बजे गांधी पार्क रविंद्र रंगमंच के आगे रखी गई है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश, संभाग, जिले के पधाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आज की तैयारी बैठक में लोकसभा संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि आगामी 30 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन व 31 मार्च को मंडल अध्यक्षों द्वारा बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, विधानसभा संयोजक गोपाल गहलोत, जेपी व्यास, श्यामसुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र राजवी, गोकुल जोशी, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, भगवानसिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, जगदीश सोलंकी, महेश व्यास, कौशल शर्मा, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर, कैलाश राजपुरोहित, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, राजाराम सीगड़, चंद्रमोहन जोशी, सुशील आचार्य, सुमन छाजेड़, सोहन चांवरिया, उस्मान गनी, वेद व्यास, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा, अभय पारीक, कमल आचार्य, कपिल शर्मा, गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन