अवकाश के दिन खुले रहेंगे ऑफिस
बीकानेर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर 29, 30 तथा 31 मार्च को राजकीय अवकाश के दिन जिले के समस्त विभाग, कार्यालय तथा विद्यालय अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में समस्त विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार चुनाव के लिए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण जल्द ही करवाया जाएगा। इसके मध्य नजर संबंधित कार्मिक का ड्यूटी आदेश, तहसील कार्यालय के मार्फत संबंधित को तामिल करवा कर इसकी सूचना नियुक्ति प्रकोष्ठ को भिजवाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्मिकों द्वारा मुख्यालय नहीं छोड़ा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्यालयध्यक्ष की व्यक्तिश: जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन