पीबीएम में दिखे गंदगी तो करें क्यूआर कोड से शिकायत
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने सफाई को लेकर आ रही शिकायत के त्वरित समाधान हेतु उदयपुर मेडिकल कॉलेज मे कार्यरत सिस्टम को लागू करते हूए आई टी के सहयोग से एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर में भी एक नवीन कदम उठाया है, प्राचार्य डॉ. सोनी के आदेश पर पीबीएम अस्पताल के प्रत्येक आवश्यक स्थान एवं शोचालय के बाहर एक क्यूआर कोड लगा हुआ बोर्ड लगाया गया है ।

मरीज एवं उनके परिजनों को चिकित्सालय परिसर सहित शौचालय साफ नहीं लगे या गंदगी दिखे तो वें तुरंत फोटो लेकर क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर गंदगी के फोटो अपलोड कर पाएगें । ये सभी फोटो कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित संफाई कर्मी तक पहूचेंगें ऐसी स्थिति में सफाई कर्मचारी तुरंत संबंधित स्थान जाकर सफाई करके आएगा।

प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा कि सफाई व्यवस्था को आरे अधिक सुदृढ़ करने वप्रोपर मोनिटरिंग करने के लिए तकनीक की सहायता से एक नवीन कदम उठाया जा रहा है। साथ ही पीबीएम परिसर मे आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन