पैरोल पर गया बंदी फरार, तीन जनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बीकानेर। बीकानेर के सेंट्रल जेल से हनुमानगढ़ निवासी एक बंदी को पैरोल पर रिहा किया गया था लेकिन तय समय के बाद वो वापस नहीं लौटा। बीछवाल स्थित सेंट्रल जेल के प्रहरी मुकेश कुमार मीणा ने पुलिस को बताया कि बंदी कौशल उर्फ सोनू सोनी निवासी हनुमानगढ़ टाउन को पिछले दिनों पैरोल पर छोड़ा गया था। कौशल को सोमवार को शाम पांच बजे तक वापस जेल पहुंचना था। शाम की हाजिरी के समय वो गायब था।

पता चला कि पैरोल के बाद वापस नहीं लौटा है। पैरोल के समय उसकी जमानत देने वालों में सुखराम गोदारा निवासी बरसिंहसर बीकानेर और सोनू निवासी हिसार हरियाणा शामिल थे। अब जेल प्रशासन ने फरार बंदी कौशल उर्फ सोनू के साथ ही जमानत देने वाले सुखराम और सोनू के खिलाफ एफआईआर करा दी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन