16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 16 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नेवली गेट नोखा स्थित श्रीराम फार्मा एंड मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, चक 1 डीएलएसएम स्थित मन्नत मेडिकल स्टोर, जैतपुर स्थित शिव शक्ति मेडिकल स्टोर, 17 केवाईडी स्थित श्री गुरु नानक मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए, नोखा स्थित सारस्वत मेडिकल स्टोर, खाजूवाला स्थित बाबर मेडिकोज, महाजन स्थित बिजारणिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर, चक 1 डीएलएसएम स्थित डीलक्स मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 15 दिनों के लिए,

दामोलाई स्थित न्यू दक्ष मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, चक 1 डीएलएसएम स्थित लोकेश मेडिकल, नोखा स्थित श्री श्याम मेडिकोज एवं नोखा मेडिकोज, जैन चौक नोखा स्थित ब्रह्माणी मेडिसिन स्टोर, मेडिकल कॉलेज रोड स्थित श्री गहलोत मेडिकल स्टोर, मुक्ताप्रसाद स्थित न्यू आनंद मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित श्री गणेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन