प्रगतिशील पारीक संस्था के अध्यक्ष बने अभय पारीक
बीकानेर। प्रगतिशील पारीक संस्था की साधारण सभा द्वारा जेएनवी स्थित शिव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गंगासहाय पारीक (अध्यक्ष) ने की। बैठक में महामंत्री आनंद पारीक ने गत वर्षो का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया और बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। संस्था का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होना, सदस्यता अभियान, होली स्नेह मिलन आयोजित करने सम्बन्धी अनेक विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में अभय पारीक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विनोद पारीक, पूर्व अध्यक्ष रमेश पारीक, वर्तमान अध्यक्ष गंगासहाय पारीक, महामंत्री आनंद पारीक,ओमप्रकाश जोशी , किशन पारीक, गोविंद पारीक, विनोद शर्मा, डॉ. शिवप्रसाद जोशी, सुशील पारीक, एडवोकेट विजय पारीक, एडवोकेट रमेश पारीक, रामनिवास पारीक, भंवरलाल पांडिया, सीताराम तिवारी, जेपी शर्मा, कुलदीप पारीक, देवीदत्त पारीक, सुन्दरलाल पारीक, ओंकारमल पारीक, अमन चैन पारीक, विनायक पारीक आदि उपस्थित रहे। अभय पारीक को अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने स्वागत किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन